समाचार ब्यूरो
10/05/2023  :  18:27 HH:MM
भाजपा का एजेंडा विपक्ष को समाप्त करना: शिवपाल
Total View  1422


गोण्डा- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फर्जी मुकदमों में फंसा कर विपक्षी दलों को खत्म करना चाहती है।

श्री यादव ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा विपक्ष को समाप्त करना हैं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानते। भाजपा चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करती है। उसके इशारे आमजन को जानबूझ कर वोट तक नहीं देने दिया जा रहा है।
अमेठी में निकाय चुनाव के दौरान सपा विद्यालय द्वारा एक प्रत्याशी संग की गयी मारपीट के वायरल वीडियो को लेकर किये सवाल का जवाब देते शिवपाल ने कहा कि अनशन पर बैठे विधायक से दुर्व्यवहार और गाली गलौज के बाद घटना घटी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। भाजपा सरकारें महंगाई,भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी व अन्य मुद्दों पर बोलना नहीं चाहती।
शिवपाल यादव कैसरगंज के भाजपा और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों के सवाल पर जवाब देने से बचते नजर आये।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6162913
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित