08/05/2023  :  18:42 HH:MM
अधिकारियों के बूते चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: शिवपाल
Total View  2893


कानपुर देहात- समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकारियों के बल पर निकाय चुनाव जीतना चाहती है।

श्री यादव ने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के जितने भी मंत्री व नेता हैं। वह सिर्फ अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं। भाजपा का कोई भी नेता जनता के बीच जा नहीं रहा है। सिर्फ अधिकारियों को चुनाव को लेकर निर्देश दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के साथ जनता है। समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रही है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर उन्होने कहा कि भाजपा में एक ऐसे मंत्री हैं कि अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं। वह बड़बोले मंत्री हैं। विभाग को कैसे संभालना है और कैसे काम करना है। इस पर विचार नहीं कर पा रहे हैं। जिसके चलते बजट भी खर्च नहीं कर पा रहे हैं।
नगर पंचायत रूरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने रोड शो किया और जनता से पार्टी प्रत्याशी रमा देवी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील करी। उन्होने कहा कि रूरा नगर पंचायत में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रमा देवी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी और अन्य सभी की जमानत जब्त हो जायेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9904144
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित