समाचार ब्यूरो
06/05/2023  :  17:53 HH:MM
कांग्रेस ने देश का बहुत नुकसान किया:मनोज तिवारी
Total View  1421


 à¤œà¤¾à¤²à¤‚धर- जालंधर उमड़ के बोला अब रंग दे बसंती चोला, आया है मनोज तिवारी नरेन्द्र मोदी का चेला। इन पंक्तियों को गाकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सदस्य और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र के समझदार मतदाताओं ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया


है और यहां की सड़कों गलियों से भी यही आवाज आ रही है 'बीजेपी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद'।

मनोज तिवारी ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बनाने और केंद्र सरकार का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है और जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश की जनता की बिना किसी भेदभाव के मदद करती है।

तिवारी ने कहा कि पंजाब में भाजपा को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे एक बात साफ है कि अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश का बहुत नुकसान किया, पंजाब को भी बर्बाद कर दिया और अब पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों का जीवन दुश्वार कर रखा है।

तिवारी ने कहा कि भाजपा पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में पूरे नेतृत्व की मेहनत के कारण पंजाब भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन गई है और अब जनता के अथाह प्यार के चलते भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतकर भाजपा पंजाब में नया इतिहास रचेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   584949
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित