06/05/2023  :  17:46 HH:MM
ब्रिटेन में राजशाही का विरोध करने वाले समूह के प्रमुख सहित कई लोग गिरफ्तार
Total View  2888


लंदन- ब्रिटेन की राजधानी लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर चौराहे से पुलिस ने किंग चार्ल्स के ताजपोशी का विरोध कर रहे मुख्य रिपब्लिकन समूह के प्रमुख और अन्य कार्यकताओं को गिरफ्तार किया गया है।

बीबीसी की आज यहां जारी रिपोर्ट के अनुसार वीडियो फुटेज में ‘नॉट माई किंग’ टी-शर्ट पहने रिपब्लिकन समूह के प्रमुख ग्राहम स्मिथ सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार रिपब्लिक ने अधिकारियों से लिए गए ब्योरे और उनकी तस्वीरें ट्वीट की गई। उन्होंने बताया कि स्मिथ सहित अन्य छह प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कोरोनेशन जुलूस मार्ग पर गिरफ्तार किया। तस्वीरों में उन्हें हथकड़ी पहना कर ले जाते हुए दिखाया गया है।
रिपब्लिकन के प्रमुख ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे था। पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया है कि राज्याभिषेक परेड मार्ग के पास कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सेंट जेम्स पार्क के पास कार्लटन हाउस टेरेस पर शांति भंग होने की आशंका के मद्देनजर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि सेंट मार्टिन लेन क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से कई उपकरण जब्त किये हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1516279
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क