समाचार ब्यूरो
05/05/2023  :  22:03 HH:MM
पंजाब ट्विटर बैन: मीटी ने दिये थे अकाउंट ब्लॉक करने के निर्देश
Total View  2367


नयी दिल्ली- वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस के अभियान के दौरान पत्रकारों समेत ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के मामले में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मीटी) ने निर्देश दिये थे और एक कमिटी ने उसकी समीक्षा की थी।

यह जानकारी इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन को मीटी ने सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर दी है। आईएफएफ ने आज एक ट्विटर श्रृंखला में बताया है कि बाकी कोई जानकारी देने से मीटी ने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि वह गोपनीय है।
अठारह मार्च को अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ अभियान शुरू करने के बाद पंजाब में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं और बाद के समय में पत्रकारों, मीडिया संस्थानों, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं समेत 120 से ज्यादा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किये गये थे। बीबीसी पंजाबी का ट्विटर अकाउंट भी कुछ घंटों के लिए बंद किया गया था।
आईएफएफ ने कहा कि अपने जवाब में मीटी ने आईटी एक्ट की धारा 69ए और 2009 के आईटी नियमों का हवाला देते हुए कहा था कि उक्त जानकारी नहीं दी जा सकती क्योंकि यह गोपनीय है। इसके अलावा यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा का है इसलिए यह जानकारी देने से सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 8(1)(ए) के तहत छूट दी गई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8972470
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित