05/05/2023  :  17:15 HH:MM
मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख्त कार्र्वाई करने का आदेश
Total View  2895


 à¤šà¤‚डीगढ़- पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने ख़ाद्य वस्तुओं में मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रावाई करने के आदेश दिए हैं।


मुख्य सचिव ने शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में सुरक्षित भोजन और सेहतमंद ख़ुराक संबंधी राज्य स्तरीय सलाहकार कमेटी की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सख़्त हिदायतें हैं कि गुणवत्ता और लोगों की सेहत के साथ कोई समझौता न किया जाये और मिलावटखोरों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की

जाये। इसके इलावा मिलावटखोरी रोकने के लिए जागरुकता के साथ चेकिंग, लैब टेस्टिंग आदि कारगर कदम भी उठाए जाएँ क्योंकि यह लोगों की सेहत से जुड़ा मामला है। राज्य सरकार सेहत के मामलों को लेकर बहुत गंभीर है।

सब्जियों और फलों को ग़ैर कुदरती तरीकों के साथ पकाने के मामलों को गंभीरता के साथ लेते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि इस व्यवहार को रोकने के लिए चैकिंग की जाये। फूड सेफ्टी मोबाइल वाहनों और टेस्टिंग वाली लैब को बढ़ाया

जाये। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि सुबह की प्राथना सभाओं में विद्यार्थियों को मिलावटखोरी संबंधी जागरुक किया जाये और इस सम्बन्धी विद्यार्थियों के मुकाबले भी करवाए जाएँ। खाने-पीने वाले पदार्थों की बिक्री के लिए लायसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन लाज़िमी करार देते हुये यह यकीनी बनाया जाये कि कोई भी खाद्य सामग्री बिना इसके न बेची जायं।

श्री जंजूआ ने ख़ाद्य एवं ड्रग प्रबंधन के बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने पर ज़ोर देते हुए स्टाफ की भर्ती, निगरानी टीमों के लिए वाहनों की व्यवस्था और राज्य भर में और नयी लैब स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चैकिंग टीमों की तरफ से दूध से तैयार होने वाले उत्पादों जैसे कि मक्खन, पनीर और देसी घी की मिलावट करने वालों पर सख्ती करते हुये छापेमारी की जाये।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, वी. पी. सिंह ने ‘इट राइट’ मुहिम के अंतर्गत सरकारी अदारों को विशेष कर मैडीकल कालेज, नरसिंग कॉलेज और अन्य शैक्षिक अदारों को सर्टीफिकेशन करवाने के लिए कहा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9321454
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित