समाचार ब्यूरो
04/05/2023  :  21:47 HH:MM
शिमला निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल ने जताई खुशी
Total View  1424


नयी दिल्ली - कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिमला नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया उसे निभाया है और इसीलिए लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया है।

श्री गांधी ने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों से किए वादे पर खरी उतरी है और कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने उत्साह से पार्टी की जीत के लिए काम किया।उन्हें उम्मीद है कि कर्नाटक चुनाव में भी लोग पार्टी पर भरोसा जताएंगे और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने ट्वीट किया, "शिमला के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के लिए प्रदेश के हमारे सभी बब्बर शेर कार्यकर्ताओं, नेताओं, सदस्यों को बहुत बधाई।
हिमाचल सरकार ने लोगों को दी गारंटी पूरी कर वादा निभाया, तभी शिमला ने कांग्रेस पर भरोसा जताया। अब कर्नाटक में, 5 गारंटी की बारी है।"
गौरतलब है कि शिमला नगर निगम के 34 मे से 24 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4962301
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित