समाचार ब्यूरो
01/05/2023  :  23:14 HH:MM
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू
Total View  1421


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा एवं विज्ञान आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिये जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन सोमवार से शुरू हो गया और ये नामांकन 15 सितम्बर तक किये जा सकेंगे।


गृह मंत्रालय ने बताया है कि अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर दिये जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें मंत्रालय की वेबसाइट पर पद्म पुरस्कार पर दायर की जा सकती हैं।

पद्म पुरस्‍कारों के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिये जाते हैं। ये पुरस्कार वर्ष 1954 में शुरू किये गये थे और ये कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों तथा सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

किसी भी पंथ, व्‍यवसाय, पद या लिंग से संबंधित व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए योग्य है हालाकि चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।

सरकार का कहना है कि वह पद्म पुरस्‍कारों को “पीपल्स पद्म” बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए वह सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इन पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं सिफारिशें करें। नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं। नामांकन करते समय एक व्‍या‍ख्‍यात्‍मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्‍द) भी लगाना होगा जिसमें अनुसंशित व्‍यक्ति की संबंधित क्षेत्र या विषय में विशिष्‍ट और अनन्‍य उपलब्धियों और सेवाओं का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख किया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने कहा है कि इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्‍यांगों तथा समाज की नि:स्‍वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्‍यक्तियों की पहचान के लिए मिलकर प्रयास किये जाने चाहिए जिनकी उपलब्धियां वास्‍तव में सम्‍मान की हकदार हैं।

इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल पर उपलब्‍ध हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9964474
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित