समाचार ब्यूरो
10/04/2023  :  18:36 HH:MM
भारत और अमेरिकी वायु सेनाओं के बीच कोप इंडिया अभ्यास शुरू
Total View  2368


नयी दिल्ली- भारत और अमेरिकी वायु सेनाओं के बीच द्वीपक्षीय युद्धाभ्यास कोप इंडिया-23 सोमवार को शुरू हो गया।

दोनों वायु सेनाओं के बीच परस्पर समझ को बेहतर बनाने और सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को साझा करने के उद्देश्य से किया जा रहा यह अभ्यास वायु सेना स्टेशन अर्जन सिंह (पानागढ़), कलाईकुंडा और आगरा में आयोजित किया जा रहा है।
अभ्यास का पहला चरण सोमवार को शुरू हो गया है जो हवाई गतिशीलता पर केंद्रित होगा और इसमें दोनों वायु सेनाओं के परिवहन विमान तथा विशेष बल हिस्सा लेंगे। दोनों वायु सेना मालवाहक विमानों सी-130जे और सी-17 को मैदान में उतारेंगे।
इस अभ्यास के दौरान जापानी एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के सैनिक भी पर्यवेक्षक की हैसियत से हिस्सा लेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2187040
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित