समाचार ब्यूरो
08/04/2023  :  20:34 HH:MM
यूक्रेन को हथियार नहीं भेजेगा साइप्रस
Total View  2378

उन्होंने कहा, “साइप्रस गणराज्य ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सैन्य रूप से (यूक्रेन को) योगदान नहीं दे सकता क्योंकि वह बिना हथियारों के नहीं रह सकता है।”

 à¤¨à¤¿à¤•ोसिया- साइप्रस ने कहा है कि उसके नेशनल गार्ड को उत्तरी हिस्से पर काबिज तुर्की की सेना से सामना करने के लिए फिलहाल हथियारों की बहुत जरूरत है, लिहाजा वह यूक्रेन को हथियार नहीं भेज सकता है।

सरकार के प्रवक्ता कोन्स्टेंटिनोस लेटिम्बियोटिस ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह बयान यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव की यात्रा के दौरान दिया गया है। श्री रेजनिकोव ने अपनी यात्रा के दौरान साइप्रस के रक्षा मंत्री माइकलिस जॉर्जलास से मुलाकात की।

साइप्रस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने यूक्रेन, साइप्रस और व्यापक पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा स्थिति के बारे में चर्चा की। श्री रेजनिकोव ने बैठक से पहले सीबीसी स्टेट टेलीविजन को बताया था कि यूक्रेन को विमान भेदी प्रणाली और अतिरिक्त आक्रामक हथियारों की जरूरत है। साइप्रस का नेशनल गार्ड हेलिकॉप्टर, टैंक और बख्तरबंद ट्रक जैसे ज्यादातर रूस निर्मित हथियारों से लैस है।

श्री लेटिम्बियोटिस ने बताया कि साइप्रस अपने नेशनल गार्ड को किसी भी हथियार से वंचित नहीं कर सकता क्योंकि वह तुर्की सेना के 40,000 ताकतवर जवानों का सामना कर रहा है, जिन्होंने 1974 से द्वीप के उत्तरी एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

उन्होंने कहा, “साइप्रस गणराज्य ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सैन्य रूप से (यूक्रेन को) योगदान नहीं दे सकता क्योंकि वह बिना हथियारों के नहीं रह सकता है।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6231958
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क