31/03/2023  :  23:27 HH:MM
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
Total View  2911

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में झुलसे और बेहोशी की हालत में पड़े नौ लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भिजवाया।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर में आग लगने से बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य झुलस गये।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह नौ शास्त्री पार्क पुलिस थाने को मछली बाजार के पास मजार वाला मार्ग पर एक घर में आग लगने की सूचना मिली । मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में झुलसे और बेहोशी की हालत में पड़े नौ लोगों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भिजवाया।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इनमें से छह लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और दो व्यक्तियों का उपचार जारी है जबकि एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

प्रारंभिक जांच में संदेह जताया गया है कि जलती हुई मच्छर कॉइल रात के समय गद्दे पर गिर गयी थी, जिससे फर्श के चारों ओर जहरीला धुआं पैदा हो गया और इसके असर से घर के लोग बेहोश गये और बाद में दम घुटने से उनकी मौत हो गयी।

घटना की विस्तृत जांच जारी है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6673676
 
     
Related Links :-
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार
ट्रक से टकराई बारातियों से भरी पिकअप, चार की मौत, छह लोग घायल