29/03/2023  :  23:36 HH:MM
मोदी बताएं, अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये कहां से आये-खडगे
Total View  2881

छप्पन इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये और 09 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ़्रेंस कीजिये। हाँ। उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि-:आप आम कैसे खोते हैं या आप थकते क्यों नहीं।'

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल करते हुए पूछा है कि वह बताएं कि अडानी समूह की कंपनियों में 20 हज़ार करोड रुपए किसके हैं।

श्री खडगे ने ट्वीट किया 'नरेंद्र मोदी जी, अडानी की शेल कंपनियों में 20 हज़ार करोड़ रुपये किसके हैं। ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, जतिन मेहता आदि क्या आपके 'भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' के सदस्य है। क्या आप इस गठबंधन के संयोजक हैं। खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बता छबि बनाना बंद कीजिए।'

उन्होंने कहा 'पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें , कर्नाटक में आपकी सरकार पर 40 प्रतिशत कमीशन का आरोप क्यों है। मेघालय में नंबर एक भ्रष्टाचारी सरकार में आप शामिल क्यों। राजस्थान में संजीवनी कोऑपरेटिव घोटाला, मप्र का पोषण घोटाला या छत्तीसगढ़ में नान घोटाला में क्या भाजपा नेता शामिल नहीं।'
श्री खडगे ने भ्रष्टाचार के मामले में कारवाई को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा 'विपक्ष के 95 प्रतिशत नेताओं पर एईडी और भाजपा में शामिल नेता वाशिंग मशीन से धुलकर à¤¸à¤¾à¤«à¤¼à¥¤ छप्पन इंच की छाती है तो जेपीसी बैठाइये और 09 सालों में पहली बार सरेआम खुली प्रेस कॉन्फ़्रेंस कीजिये। हाँ। उनको जवाब दीजिएगा जो ये ना पूछे कि-:आप आम कैसे खोते हैं या आप थकते क्यों नहीं।'

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5338727
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित