समाचार ब्यूरो
24/03/2023  :  20:50 HH:MM
कांग्रेस सरकार के बनाये कानून के आधार पर गयी राहुल की सदस्यता: भाजपा
Total View  1421

किसी अपराध में दो साल के आधार पर जनप्रतिनिधियों की सदस्यता खत्म होने का कानून कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बना था। इसके तहत संसद एवं विधानमंडलों के सदस्याें को दोषी करार दिये जाते ही उनकी सदस्यता तत्काल एवं स्वत: समाप्त हो जाती है।

नयी दिल्ली- à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता उन्हीं की पार्टी के शासन के समय जारी आर्डिनेंस के आधार पर गयी है लेकिन उनके चाटुकार उस पर हाय तौबा कर रहे है।

पार्टी के नेता एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा,“ à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² गांधी एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री जी के सरनेम (जाति के नाम) के साथ अपशब्द जोड़ा था। जातिवाचक शब्द का प्रयोग करके अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस आरोप पर सूरत की एक अदालत ने जो फैसला सुनाया हैउससे साफ है कि भारत की कानून-व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति पर कोई नहीं है। â€
श्री प्रधान ने कहा, “आज जो फैसला हुआ हैउन्हीं की सरकार में आर्डिनेंस के आधार पर हुआ हैजब उनकी सदस्यता गयी तो उनकी पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं। उनके चाटुकार छाती पीट रहे हैं। â€
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खासकर श्री गांधी का परिवार एक अलग आईपीसी (भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता) चाहता है जिसमें श्री गांधी को कोई सजा न होवह उनके लिए एक अलग न्यायपालिका चाहते हैं और यह नहीं समझते कि लोकतंत्र में कानून सबके लिए एक समान है।
भाजपा नेता एवं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग â€˜à¤…पमान करने का कामअपशब्द बोलना राहुल गांधी की आदत बन गयी थी। उनको लगता था कि कुछ भी कह दोकर दोआपको देश में कोई कुछ बोल नहीं सकता। वह अपने आपको सभी चीजों से ऊपर समझते थे।
श्री ठाकुर ने राहुल गांधी के संसदीय कार्यवाही में शामिल होने के रिकाॅर्ड का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के लिए कोई सवाल नहीं पूछा था और पिछले 13 à¤µà¤°à¥à¤·à¥‹à¤‚ में सांसद के रूप में हैंमात्र 21 à¤šà¤°à¥à¤šà¤¾à¤“ं में उन्होंने भाग लिया।
श्री ठाकुर ने कहा, “भगवान के घर में देर हैअंधेर नहीं। राहुल ने कहा थावह दुर्भाग्य से सांसद हैं à¤†à¤œ उस â€˜à¤¦à¥à¤°à¥à¤­à¤¾à¤—्य’ à¤¸à¥‡ उनको मुक्ति मिल गयी। वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया। â€
उल्लेखनीय है कि किसी अपराध में दो साल के आधार पर जनप्रतिनिधियों की सदस्यता खत्म होने का कानून कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बना था। इसके तहत संसद एवं विधानमंडलों के सदस्याें को दोषी करार दिये जाते ही उनकी सदस्यता तत्काल एवं स्वत: समाप्त हो जाती है।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1767882
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित