समाचार ब्यूरो
23/03/2023  :  21:32 HH:MM
उपमुख्यमंत्री ने उडायी कानून व्यवस्था की खिल्ली : शिवपाल
Total View  1425

सपा नेता ने कहा कि जीएसटी की वजह से छोटा व्यापारी परेशान है। अधिकारियों की हिम्मत इस कदर बढ चुकी है कि सांसद और विधायक निधि में भी 10 प्रतिशत कमीशन खाया जा रहा है।

 à¤‡à¤Ÿà¤¾à¤µà¤¾- समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने गुरूवार को कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खुद की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की खिल्ली उड़ायी है।

श्री यादव ने पत्रकारों से कहा “ उपमुख्यमंत्री ने खुद की आशंका व्यक्त कर प्रदेश की कानून व्यवस्था की खिल्ली उड़ायी है। अगर जेड श्रेणी की सुरक्षा वाले वीवीआईपी महानुभाव को अपनी हत्या की आंशका लगेगी तो लोग इसे मजाक में ही लेंगे। उपमुख्यमंत्री जेड प्लस सुरक्षा में रहता है। वो कहे कि मेरी हत्या हो सकती है तो लॉ एंड आर्डर बचा कहां। इसका मतलब पूरे प्रदेश का लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त है।”
उन्होंने कहा “ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जनता के लिये कुछ नही किया, इसीलिये यह धर्म की आड़ लेते हैं। यहां सभी धर्म को मानने वाले लोग है। भगवान राम के आदर्शों पर चलने वाले लोग है। दरअसल, इनकी सोच विकास का नही है, जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे है।”
सपा नेता ने कहा कि जीएसटी की वजह से छोटा व्यापारी परेशान है। अधिकारियों की हिम्मत इस कदर बढ चुकी है कि सांसद और विधायक निधि में भी 10 प्रतिशत कमीशन खाया जा रहा है। भाजपा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। सपा संगठन को मजबूत कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश के खुद के जेल जाने की आशंका पर शिवपाल ने कहा कि यह सरकार कुछ भी कर सकती है। जिस तरह विपक्ष के लोगो को झूठे केसों में जेल भेजा गया है तो भाजपा की सरकार कुछ भी कर सकती है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   44661
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित