समाचार ब्यूरो
22/03/2023  :  21:34 HH:MM
श्रीराम मंदिर में सपरिवार करूंगा पूजा अर्चना: शिवपाल
Total View  1422

पार्टी के पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय की पत्नी चन्द्रावती पाण्डेय के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा के शासन काल में अयोध्या में बहुत विकास कार्य कराये गये है लेकिन जनता को कोई परेशानी नहीं हुई थी।

अयोध्या- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद वह सपरिवार रामलला के दर्शन करने आयेंगे।

पार्टी के पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय की पत्नी चन्द्रावती पाण्डेय के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा के शासन काल में अयोध्या में बहुत विकास कार्य कराये गये है लेकिन जनता को कोई परेशानी नहीं हुई थी। आज भाजपा के शासन काल में यहां हो रहे विकास कार्यों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और काफी परेशान है। उन्होंने दोहराया “ आज भी श्रीराम हमारे आदर्श हैं। हम रामचरित मानस को मानते हैं। अयोध्या में जब राम मंदिर बन जायेगा तो हम परिवार सहित दर्शन करने अवश्य आयेंगे।”
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर सपा उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलायेगी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश का आम जनमानस, नौजवान और किसान काफी परेशान है। बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा जनता से किये गये वादे को पूरा नहीं कर रही है। भाजपा संविधान को नहीं मानती है और सत्ता का दुरुपयोग कर विरोधी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर केस दर्ज कराकर विपक्ष को दबाने का कार्य कर रही है।
सपा महासचिव ने कहा कि भाजपा देश के कुछ पूंजीपतियों के लिये काम कर रही है। जीएसटी के चलते मध्यम वर्ग के व्यापारी काफी परेशान हैं। 2024 के लोकसभा के चुनाव में देश में भाजपा को हराने के लिये समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि किस पार्टी से गठबंधन किया जाय। इसके विकल्प खुले हैं।
मंगलवार को कोलकाता में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस पार्टी दूरी बनाये रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की भी स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मीडिया में बने रहने के लिये अस्पतालों में छापा मारते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि बेमौसम हुई बरसात से अभी तक सरकार ने किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया, जबकि सपा शासन में तुरन्त मुआवजा मिल जाता था। श्री यादव जिला प्रवक्ता बलराम यादव के निवास वशिष्ठ कुंड अयोध्या भी गये। सपा प्रवक्ता बलराम यादव की माता का निधन हो गया था। उनकी माता को श्रद्धांजलि देने उनके निवास भी पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, निवर्तमान अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, सपा नेता छेदी सिंह, रमाकान्त यादव आदि सपा नेता मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4878930
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित