21/03/2023  :  20:09 HH:MM
प्रशिक्षण के लिये किर्गिस्तान, पोलैंड जायेंगे पूनिया, फोगाट
Total View  2884

मंत्रालय इस दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच एवं फिजियोथेरेपिस्ट के आवागमन का खर्च भी वहन करेगा।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- युवा मामले और खेल मंत्रालय ने विश्व चैंपियनशिप मेडलिस्ट पहलवान बजरंग पुनिया को और विनेश फोगाट को क्रमशः किर्गिस्तान और पोलैंड में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिये मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि बजरंग किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में 16 दिनों के लिये प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे, जबकि विनेश 11 दिन के लिये पोलैंड के स्पाला जाकर ओलंपिक अभ्यास केंद्र में तैयारी करेंगी।
मंत्रालय इस दौरान खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच एवं फिजियोथेरेपिस्ट के आवागमन का खर्च भी वहन करेगा।

इस बीच, मंत्रालय ने बताया कि कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति द्वारा आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर एशियाई चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने वाली भारतीय कुश्ती टीम के लिये एक राष्ट्रीय कोचिंग शिविर भी आयोजित किया जायेगा।

राष्ट्रीय शिविर को भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सोनीपत क्षेत्रीय केंद्र में 22 मार्च से आठ अप्रैल तक आयोजित करने की योजना बनाई गयी है। इस शिविर में 36 महिलाओं, 33 ग्रीको रोमन और 39 फ्रीस्टाइल पहलवानों सहित कुल 108 पहलवान शामिल होंगे।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2262443
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज