समाचार ब्यूरो
21/03/2023  :  20:04 HH:MM
महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान‌ अवसर देना चाहिए: वेंकैया नायडू
Total View  1422

नायडू ने मंगलवार को यहां 29वां लाल बहादुर शास्त्री स्मारक व्याख्यान देते हुए कहा कि हम दुनिया में सबसे बड़े सच्चे धर्मनिरपेक्ष देश हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक राष्ट्र के रूप में उभर रहा है इसलिए महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिलना चाहिए। भारत सभी क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा रेलवे, और अन्य में बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली- पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने की अपील करते हुए कहा है कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर दिये जाने चाहिए।

श्री नायडू ने मंगलवार को यहां 29वां लाल बहादुर शास्त्री स्मारक व्याख्यान देते हुए कहा कि हम दुनिया में सबसे बड़े सच्चे धर्मनिरपेक्ष देश हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक वैश्विक राष्ट्र के रूप में उभर रहा है इसलिए महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर मिलना चाहिए। भारत सभी क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा रेलवे, और अन्य में बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को लाल बहादुर शास्त्री और सरदार पटेल जैसे महान नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भाषा को लेकर कहा कि दुनिया के कई ऐसे देश जो अपनी मातृभाषा में ही बात करते है और गर्व महसूस करते है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वैक्सीन मैत्री के तहत 96 देशों को कोविड खुराक पहुंचाने में सफलता हासिल की। घरेलू मोर्चे पर, भारत ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में कई अरब खुराकें दी। आज हज़ारों स्टार्ट-अप में नए भारत का निर्माण कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में 'विक्रम-एस' और भारतीय रेलवे का चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा डिजाइन और विकसित स्वदेश निर्मित सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस, भारत की आत्मनिर्भरता में एक और उपलब्धि है।
व्याख्यान का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट ने राष्ट्रीय संग्रहालय के सहयोग किया।
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शास्त्री ने कहा कि शास्त्री जी का हमेशा से मानना था कि प्रत्येक भारतीय को आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना चाहिए। आज भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षित कर रहे हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   514704
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित