समाचार ब्यूरो
17/03/2023  :  20:33 HH:MM
सारी आपतियों को दूर कर के झारखंड में उत्पाद नीति लाई गई है :मिथिलेश ठाकुर
Total View  1422


 à¤°à¤¾à¤‚ची- झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन आज भारतीय जनता पार्टी ने सदन के बाहर सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर भाजपा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हेमन्त सोरेन के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह ऐसी सरकार है जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सहित कई अन्य अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि आईएएस राजीव अरुण एक्का को बर्खास्त करना होगा।
वहीं भाजपा विधायक नारायण दास विधानसभा के मुख्य द्वार पर देवघर प्रक्षेत्र के लखराज प्रकृति वाले जमीन का रजिस्ट्रेशन और हस्तांतरण करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे रहे।
इसके बाद विधानसभा में शराब का मामला गूंजा। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने सदन में सरकार से पूछा कि शराब की बिक्री से 15 फरवरी 2022 तक 1607 करोड़ राजस्व मिले हैं, जबकि 2022- 23 में 2500 करोड़ राजस्व का लक्ष्य था। जब सरकार राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल पर नई उत्पाद नीति ला रही थी उस समय 8 बिंदुओं पर राजस्व परिषद ने आपत्ति जताई थी। वहीं नवंबर 2022 में राज्यपाल ने भी उत्पाद संशोधन बिल वापस कर दिया। सरकार बताए राज्य में हुए शराब घोटाले का किंगपिन कौन है।
सरकार की ओर से जवाब देते हुए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा की सारी आपतियों को दूर कर के उत्पाद नीति लाई गई है। शराब घोटाला तथ्यहीन बात है।विधायक सरयू राय ने कहा कि मंत्री बताएं की सरकार ने राजस्व लक्ष्य घटाकर 2000 करोड़ कर दिया है। इसपर मंत्री ने कहा की लक्ष्य नहीं घटाया गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए कंपनी पर पेनाल्टी लगाई जायेगी।विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा की विधानसभा की कमेटी बना का जांच करवा लिया जाए दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा की घोटाला हुआ है या नही।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7723066
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित