समाचार ब्यूरो
17/03/2023  :  02:36 HH:MM
संभल में कोल्ड स्टोरेज हादसे की जांच के लिये कमेटी गठित
Total View  2366

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुरादाबाद के कमिश्नर और पुलिस उपमहानिरीक्षक की अध्यक्षता में गठित कमेटी हादसे के कारणों की जाँच कर शीघ्र रिपोर्ट
लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के चंदौसी में गुरूवार को हुये कोल्ड स्टोरेज हादसे की जांच के आदेश दिये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुरादाबाद के कमिश्नर और पुलिस उपमहानिरीक्षक की अध्यक्षता में गठित कमेटी हादसे के कारणों की जाँच कर शीघ्र रिपोर्ट देगी। श्री योगी ने कोल्ड स्टोरेज हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होने मृतकों के परिजनों को दो लाख , गंभीर घायलों को पचास हज़ार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की , साथ ही सभी घायलों का निःशुल्क उपचार के निर्देश दिये। गौरतलब है कि संभल में गुरूवार को एक कोल्ड स्टोर के चेंबर की छत ढहने से मलबे में कई लोेग दब गये थे। अब तक मलबे से छह शव निकाले जा चुके हैं जबकि 11 को इलाज के लिये अस्पताल भेजा जा चुका है। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है।ा






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4613722
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित