समाचार ब्यूरो
17/03/2023  :  00:38 HH:MM
राहुल को मिले दिल्ली पुलिस के नोटिस का जवाब देगी कांग्रेस
Total View  1422

अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर श्री गांधी के सवालों से मोदी सरकार बौखला गई है और अब इस बौखलाहट में वह पुलिस की आड़ में छिप रही है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस ने आज कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जिन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की बात की थी उनके बारे जानकारी देने के लिए दिल्ली पुलिस के नोटिस का पार्टी कानूनी तरीक़े से जवाब देगी।

पार्टी ने कहा है कि अडानी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिश्ते पर श्री गांधी के सवालों से मोदी सरकार बौखला गई है और अब इस बौखलाहट में वह पुलिस की आड़ में छिप रही है। पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा के 45 दिन बाद श्री गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है और उन महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है जिन्होंने श्री गांधी से मिलकर उनसे खुद के उत्पीड़न की बात कही है।

पार्टी ने कहा कि हम इस नोटिस का कानून के अनुसार उचित समय पर जवाब देंगे। यह नोटिस इस बात का सबूत है कि सरकार घबराई हुई है। नोटिस लोकतंत्र, महिला सशक्तिकरण, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की भूमिका को कमजोर करने का नवीनतम प्रयास भी है। तस्वीरें गवाह हैं कि तानाशाह डरा हुआ है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3160233
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित