समाचार ब्यूरो
16/03/2023  :  21:09 HH:MM
हंगामे कारण लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
Total View  1424

सभी को पर्याप्त मौक़ा दिया जाएगा। सदन व्यवस्थित होगा तभी चर्चा होगी। संसद की मर्यादा बनाये रखना सबकी ज़िम्मेदारी है।”

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने गुरुवार को भी भारी हंगामा किया जिसके कारण लगातार चौथे दिन भी कोई कामकाज नहीं हो पाया और सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

पीठासीन अधिकारी क्रीट्स सोलंकी ने एक बार के स्थगन के बाद दो बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की तो सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तरह तरह के इल्जाम लगाया जा रहे हैं और वह सदन में अपनी बात रखना चाहते लेकिन पीठासीन अधिकारी ने एक नहीं सुनी और आधा मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।
इससे पहले सुबह 11 बजे सदन समवेत होते ही विपक्षी सदस्य आसन के पास आकर नारेबाज़ी करने लगे जवाब में सत्तापक्ष के सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर राहुल गांधी को लेकर नारेबाज़ी करने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा ‘’मैं सदन चलाना चाहता हूँ। सभी को पर्याप्त मौक़ा दिया जाएगा। सदन व्यवस्थित होगा तभी चर्चा होगी। संसद की मर्यादा बनाये रखना सबकी ज़िम्मेदारी है।”
उन्होंने सदस्यों को बार-बार अपने स्थान पर जाने का आग्रह किया लेकिन हंगामा नहीं रुका जिसकी वजह से सदन को स्थगित करनी पड़ी।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9544331
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित