समाचार ब्यूरो
16/03/2023  :  20:26 HH:MM
राहुल की टिप्पणी को लेकर बिफरे रिजिजू
Total View  1420

केंद्रीय मंत्री ने श्री गांधी को माफी मांगने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसे देश के बारे में बुरा बोलने का अधिकार है। विदेशी भूमि पर संसद और लोकतंत्र का अपमान करने का उन्हें अधिकार नहीं है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ब्रिटेन में भारतीय लोकतंत्र पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर गुरुवार को उनकी (श्री गांधी) आलोचना करते हुए कहा कि अगर वह देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो वह (श्री रिजिजू) चुप नहीं रहेंगे।

श्री रिजिजू ने कांग्रेस और श्री गांधी पर हमला बोलते हुए कहा,“ अगर कांग्रेस को लगता है कि हमारे देश का अपमान करना कोई गंभीर बात नहीं है, तो वह संसद में लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है।” उन्होंने कहा, “ वह (श्री गांधी) जो भी बोलते हैं, अपनी ही पार्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। हमें उनके आंतरिक मामलों में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन अगर वह देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, तो हम चुप नहीं रहेंगे और उन्हें माफ नहीं करेंगे। ”
केंद्रीय मंत्री ने श्री गांधी को माफी मांगने की अपनी पार्टी की मांग को दोहराते हुए कहा कि देश ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसे देश के बारे में बुरा बोलने का अधिकार है। विदेशी भूमि पर संसद और लोकतंत्र का अपमान करने का उन्हें अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा,“ अगर देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा है, तो इसमें हमारी कोई गलती नहीं है। अगर श्री गांधी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाते हैं और नष्ट करते हैं, तो हमें इस मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन अगर वह राष्ट्र और लोकतंत्र के मंदिर का अपमान करने की कोशिश करते हैं, तो हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। ”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9473808
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित