समाचार ब्यूरो
15/03/2023  :  22:56 HH:MM
लालू-राबड़ी को जमानत पर वे हाथी चढें या लड्डू बांटें, सजा होनी तय : सुशील
Total View  1423

नौकरी और गिफ्ट के बीच क्या कोई संबंध नहीं था। लालू परिवार से जो सवाल अदालत में पूछे जाएंगे, वही सवाल उनसे बिहार की जनता भी पूछेगी। लड्डू बांटने से सवाल खत्म नहीं हो जाएंगे।

 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾- बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं उनकी पुत्री मीसा भारती को सिर्फ जमानत मिली है, इन्हें दोषमुक्त या बरी नहीं किया गया है कि राजद के लोग फूले नहीं समा रहे हैं और लड्डू बांट रहे हैं।

श्री मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि श्री यादव की बीमारी और दो आरोपियों के महिला होने पर नरम रुख अपनाते हुए 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई है। उन्होंने कहा कि यह राहत कोई न्यायिक जीत नहीं, जिसका जश्न मना कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
भाजपा सांसद ने कहा कि श्री यादव चारा घोटाला में गिरफ्तारी के बाद जब पहली बार जमानत पर छूटे थे, तब हाथी पर सवार होकर लौटे थे। क्या इससे न्याय प्रक्रिया पर कोई फर्क पड़ा। श्री यादव चारा घोटाला के एक भी मामले में बरी क्यों नहीं हुए। उन्हें सजा काटनी ही पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नौकरी के बदले जमीन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को इतने पुख्ता सबूत उपलब्ध कराये हैं कि दोषियों को देर-सबेर सजा होनी तय है।
श्री मोदी ने कहा कि अभियोग पत्र दायर होने के साथ जब ट्रायल शुरू होगा, तब उन्हें अपने गुनाह से जुड़े कठिन सवालों का जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यायालय में श्री यादव को बताना होगा कि रेलवे के चपरासी हृदयानंद चौधरी ने अपनी कीमती जमीन उनके परिवार को गिफ्ट क्यों की। नौकरी और गिफ्ट के बीच क्या कोई संबंध नहीं था। लालू परिवार से जो सवाल अदालत में पूछे जाएंगे, वही सवाल उनसे बिहार की जनता भी पूछेगी। लड्डू बांटने से सवाल खत्म नहीं हो जाएंगे।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9794318
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित