समाचार ब्यूरो
15/03/2023  :  18:39 HH:MM
मिसाइल, रडार अपग्रेड का काम विदेशी कंपनी को देने पर राहुल ने उठाया सवाल
Total View  1424

आप महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं लेकिन जब भाजपा विधायक का बेटा लड़की का यौन शोषण कर हत्या करता है तो आप चुप रहती हैं।”

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- à¤•ांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिसाइल और रडार को उन्नत करने का काम अडानी समूह तथा संदिग्ध विदेशी कंपनी इलारा को देने पर सवाल उठाए और कहा कि इलारा किसकी कंपनी है और संदिग्ध कंपनी को संवेदनशील काम देकर देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “भारत का मिसाइल और रडार अपग्रेड अनुबंध अडानी के स्वामित्व वाली कंपनी और इलारा नाम की एक संदिग्ध विदेशी कंपनी को दिया गया है। इलारा को कौन नियंत्रित करता है। अज्ञात विदेशी संस्थाओं को रणनीतिक रक्षा उपकरणों का नियंत्रण देकर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता क्यों किया जा रहा है।”
इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अडानी को मोदी सरकार बचा रही है और इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं हो इसलिए संसद में सत्ता पक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। आज सरकार जो सदन में कर रही हैवह इस बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। चुने हुए सांसद के भाषण के अंश हटवाए जा रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी का नाम साथ में आ रहा है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी हमला किया और कहा, “राहुल गांधी ट्रोल मंत्रालय’ à¤•ी प्रमुख मंत्री हैं स्मृति ईरानी। वो यह काम पूरी शिद्दत से करती हैं। लेकिन.. जब उनको लगा कि अनुराग ठाकुर इस काम में बाजी मार रहे हैं तो मैडम ने आज फिर से कमान संभाल ली है। क्या यह लोकतंत्र को कमज़ोर करना नहीं है। स्मृति जीआपने 13 à¤°à¥à¤ªà¤ में चीनी देने का वादा किया थाआज चीनी 45 à¤°à¥à¤ªà¤ प्रति किलो है। इसी तरह से 400 à¤°à¥à¤ªà¤ के सिलेंडर पर आप प्रदर्शन करती थींअब वह 1,200 à¤°à¥à¤ªà¤ का है। आप महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं लेकिन जब भाजपा विधायक का बेटा लड़की का यौन शोषण कर हत्या करता है तो आप चुप रहती हैं।”

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   942156
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित