समाचार ब्यूरो
15/03/2023  :  18:33 HH:MM
राहुल की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का किया अपमान:स्मृति ईरानी
Total View  2375

उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत की राजनीति पर की गई श्री गांधी की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है।

श्रीमती ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह बहुत शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक टिप्पणियों पर माफी मांगने के बजाय आज संसद में आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है।
मंत्री ने कहा, “देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश का राजनीतिक विनाश कर रही है, जैसा कि उसने विदेशों में अपने देश के खिलाफ किया है। आज, देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद में उनसे माफी की मांग करता है, जो न केवल सांसदों का समूह है, बल्कि भारतीय लोगों की सामूहिक आवाज भी है।”

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक संबोधन में यह आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर क्रूर हमले हो रहे हैं और भाजपा और आरएसएस ने लगभग सभी संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9001168
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित