13/03/2023  :  21:22 HH:MM
कांग्रेस ने करमजीत कौर को जालंधर लोकसभा सीट से चुनाव मैंदान में उतारा
Total View  2884

कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती चौधरी की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।

नयी दिल्ली- कांग्रेस ने जालंधर-सुरक्षित लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए करमजीत कौर चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीमती चौधरी की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।
जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण खाली हुई है। पार्टी ने इस सीट पर हो उपचुनाव में उनकी पत्नी करमजीत कौर को टिकट दिया है। श्री चौधरी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से श्रीनगर आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान 14 जनवरी को फिल्लौर में निधन हो गया था।
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पहले ही संकेत दिया था कि श्री चौधरी के निधन के कारण खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को उपचुनाव में उतारा जाएगा। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट है और इस सीट पर श्री चौधरी ने पांच बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और 2019 में तीसरी बार चुनाव जीते।
कई बार पंजाब विधानसभा के सदस्य रहे श्री चौधरी प्रमुख दलित नेता थे और दो बार उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में प्रस्तावित किया गया था। ऐसा पहला प्रस्ताव 2012 में तब आया जब तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने जालंधर में कहा था कि प्रदेश का मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति का नेता हो। दूसरी बार उनका नाम फिर 2021 में चर्चा में आया जब कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से अपदस्थ किया गया था।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3895235
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित