समाचार ब्यूरो
13/03/2023  :  13:49 HH:MM
महिला के आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने सतीश कौशिक की मौत की जांच शुरू की
Total View  2389

सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पुलिस की कार्यवाही जारी है। पुलिस ने कहा था उनके साथ गए सभी गवाहों की जांच की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच की जा रही है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने अभिनेता एवं फिल्म निर्माता सतीश कौशिक की मौत में अपने पति की भूमिका का आरोप लगाते हुए एक महिला द्वारा पुलिस को पत्र लिखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनकी (कौशिक) मौत के बाद जांच शुरू कर दी है। à¤¸à¥‚त्रों ने कहा कि सतीश कौशिक की मौत के मामले में महिला के आरोपों को लेकर निरीक्षक स्तर का एक अधिकारी महिला का बयान दर्ज करेगा। दिल्ली के एक व्यवसायी की पत्नी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कौशिक की मौत में अपने पति की भूमिका का आरोप लगाया और कहा कि उसके पति ने कौशिश से 15 करोड़ रुपये लिए थे।महिला ने पत्र में दावा किया है कि अभिनेता अपना पैसा वापस चाहता था और उनके बीच इस पर बहस हुई। महिला के पति ने पैसे वापस करने का वादा किया था।

पुलिस ने पहले कहा था कि स्थानीय पुलिस कौशिक के परिवार के संपर्क में है। पुलिस आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पहले कहा था कि स्थानीय पुलिस कौशिक के परिवार के संपर्क में है। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पुलिस की कार्यवाही जारी है।
पुलिस ने कहा था उनके साथ गए सभी गवाहों की जांच की गई और उनके बयान दर्ज किए गए। मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच की जा रही है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9227060
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज