09/03/2023  :  17:52 HH:MM
देश में 24 घंटे में 277 लोग हुए कोरोना से ठीक
Total View  2886

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक (24) इजाफा हुआ है। इसके अलावा केरल में सक्रिय मामलों में 22,तमिलनाडु में 16, कर्नाटक 14 और गुजरात में 12 का इजाफा हुआ है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की स्थिति में सुधार के बीच पिछले 24 घंटों में 277 लोग इस बीमारी से स्वस्थ्य हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज दी गयी जानकारी के अनुसार इस दौरान देश में कोरोना के 101 सक्रिय मामले सामने आये हैं इसी के साथ देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3177 हो गयी है।
देश में अब तक कोेरोना संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से स्वस्थ होने वालों का आंकडा बढ़कर 4,41,55,119 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे मे देश में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीमारी से अब तक 530776 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 2,349 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,64,34,00 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,46,89,072 है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक (24) इजाफा हुआ है। इसके अलावा केरल में सक्रिय मामलों में 22,तमिलनाडु में 16, कर्नाटक 14 और गुजरात में 12 का इजाफा हुआ है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6954985
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित