समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  21:05 HH:MM
भारत ने सिंगापुर को रौंदकर शुरू किया एशियाई कप क्वालीफायर अभियान
Total View  1423

ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वालीफायर के दूसरे चरण में कदम रखेगी, जिसका आयोजन जून 2023 में होगा।

 à¤µà¤¿à¤¯à¤¤ ट्राई सिटी- भारतीय अंडर-20 महिला टीम ने एएफसी अंडर-20 एशियाई कप क्वालीफायर के पहले चरण में मंगलवार को सिंगापुर को 7-0 से रौंदकर अपने अभियान की शुरुआत की।

वियत ट्राई स्टेडियम पर खेले गये ग्रुप-एफ मुकाबले में भारतीय लड़कियों ने आधे घंटे में ही 6-0 की बढ़त ले ली। अपुर्णा नरज़री और अनीता कुमारी ने दो-दो गोल किये, जबकि सुमति कुमारी और अष्टम उरांव ने एक-एक गोल जमाया। काजोल डिसूज़ा ने निर्धारित समय के आखिरी मिनट में गोल दागकर भारत की सात गोल की जीत सुनिश्चित की।
भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को इंडोनेशिया से होगा, जिसके बाद भारतीय लड़कियां अपने आखिरी मुकाबले में मेज़बान वियतनाम का सामना करेंगी। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम क्वालीफायर के दूसरे चरण में कदम रखेगी, जिसका आयोजन जून 2023 में होगा।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1233534
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज