समाचार ब्यूरो
07/03/2023  :  02:13 HH:MM
जोकोविच ने इंडियन वेल्स से लिया नाम वापस
Total View  2394

अमेरिका में फिलहाल कोविड टीका लगवाये बिना प्रवेश प्रतिबंधित है। इस नीति की वजह से जोकोविच पिछले साल इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और अमेरिकी ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सके थे।

लॉस एंजेलिस- सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी और 22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने अमेरिका में होने वाले इंडियन वेल्स मास्टर्स 2023 से अपना नाम वापस ले लिया है।
आयोजकों ने रविवार देर रात इसकी पुष्टि करते हुए अंदेशा दिया कि जोकोविच को कोरोनावायरस का टीका लगवाये बिना अमेरिका में प्रवेश के लिये मंजूरी नहीं मिली।
आयोजकों ने एक बयान में कहा, “विश्व के शीर्ष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 2023 बीएनबी परिबास ओपन से नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह निकोलोज़ वसिलाशविली फील्ड पर उतरेंगे।”
उल्लेखनीय है कि जोकोविच ने छह मार्च से इंडियन वेल्स और 19 मार्च से मियामी में होने वाले आयोजनों में खेलने की विशेष अनुमति के लिये पिछले महीने अमेरिकी सरकार के पास आवेदन किया था।
अमेरिका में फिलहाल कोविड टीका लगवाये बिना प्रवेश प्रतिबंधित है। इस नीति की वजह से जोकोविच पिछले साल इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और अमेरिकी ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सके थे।
फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट और मार्को रुबियो ने गत शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर जोकोविच को छूट देने का आग्रह किया। इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के निदेशक टॉमी हास, अमेरिकी टेनिस संघ और अमेरिकी ओपन को भी उम्मीद थी ताकि सर्बियाई दिग्गज को कोविड वैक्सीन लगवाये बिना अमेरिका में प्रवेश की उम्मीद दी जायेगी। जोकोविच ने फिलहाल इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7536924
 
     
Related Links :-
लौडरहिल में शृंखला बराबर करने उतरेगा भारत
विश्व चैंपियनशिप : निशिमोतो से भिड़ेंगे किदांबी, सिंधु को मिला बाई
हॉकी इंडिया लीग के वित्तीय मॉडल को मिली मंज़ूरी
विश्व कप की दौड़ से बाहर नहीं हैं विलियम्सन
आयुष, उन्नति करेंगे विश्व जूनियर चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई
ऑस्ट्रेलिया ओपन : क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगे किदांबी, प्रियांशु
बांदा ने किया महिला विश्व कप का 1000वां गोल
क्रिकेट की पिच पर लौटे प्रसिद्ध कृष्णा
भारत ने स्पेन से खेला रोमांचक ड्रॉ
करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचे सिराज