समाचार ब्यूरो
05/03/2023  :  02:13 HH:MM
ताइवान से सभी सैन्य संबंध रोके अमेरिका :चीन
Total View  2375

अमेरिका को ताइवान को हथियार बेचना और उसके साथ सैन्य संपर्क बंद करने के साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव को बढ़ाना बंद करना चाहिए।

बीजिंग -चीन ने अमेरिका से ताइवान के साथ अपने सभी सैन्य समझाैते रोकने और उसे हथियारों की आपूर्ति बंद किये जाने की मांग की है।
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता टान केफी ने कहा कि अमेरिका को ताइवान को हथियार बेचना और उसके साथ सैन्य संपर्क बंद करने के साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव को बढ़ाना बंद करना चाहिए।
श्री टैन ने कहा “ चीन , अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियारों की बिक्री का कड़ा विरोध करता है। अमेरिकी कार्रवाई चीन के आंतरिक मामलों में घोर हस्तक्षेप है। यह 'वन चाइना' सिद्धांत का और अमेरिका -चीन के तीन संयुक्त संचार के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है और इससे चीन का गंभीर नुकसान है। यह चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों साथ ही ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करता है। ” इस मामले में अमेरिका को अवगत करा दिया गया है।
गौरतलब है कि सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने जानकारी दी थी कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को एफ-16 युद्ध सामग्री और संबंधित उपकरणों की 619 मिलियन डॉलर की बिक्री के लिए प्रारंभिक स्वीकृति दे दी है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9680066
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क