समाचार ब्यूरो
18/05/2022  :  17:49 HH:MM
पूर्वी निगम ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर किया नर्सरी मालिकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Total View  1420


पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्थित विभिन्न पौधशालाओ के मालिको का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में लगभग 100 पौधो की नर्सरी वालो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न नर्सरी में कार्यरत कर्मचारी को पौधशालाएं में मच्छर की उत्पत्ति रोकने हेतू प्रशिक्षण दिया गया। यह देखा जाता है कि विभिन्न पौधशालाएं में कुछ गमलो में रुका हुआ पानी पाया जाता है। इसके अतिरिक्त पौधशालाएं में उपस्थित पानी की हौदी, पानी का ड्रम, चिड़ियों को पानी पिलाने वाले बर्तन में भी लगातार रुका हुआ पानी होने से मच्छर की उत्पति पायी जाती है। इस प्रशिक्षण शिविर में यह बताया गया कि क्योंकि 7 दिन से ज्यादा रुके हुए पानी में मच्छर की उत्पति हो जाती है। अत: ऐसी सारी जगहो का पानी हमें समय-समय पर बदलना चाहिए ताकि समय रहते इन जगहो पर मच्छर की उत्पति ना हो सके। प्रशिक्षण शिविर में श्री आर. एन. शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त (जन स्वास्थ्य) द्वारा अपने सम्बोधन में यह बताया कि उपचार से बचाव एक मह्त्वपूर्ण पहलू है। उन्होने बताया कि यदि समय रहते हम मच्छरों के अंडो से वयस्क मच्छर बनने पर अंकुश लगा दे तो वयस्क मच्छरों द्वारा बीमारी फैलाने की घटनाओ में कमी देखने को मिलेगी। उन्होने अपने सम्बोधन में निगम द्वारा किसी भी सहायता हेतू सम्बंधित मलेरिया निरीक्षक अथवा डी बी सी कर्मचारी से सम्पर्क करने हेतू सिफारिश की, प्रशिक्षण में सभी लोगों को डेंगू संबंधित दवाईयां एव मशीनो के बारे में जानकारी दी गई एवं उन्हें मच्छरों का लार्वा पानी में चलते हुए प्रत्यक्ष जानकारी हेतू दिखाए गए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1167596
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित