समाचार ब्यूरो
14/05/2022  :  11:29 HH:MM
जम्मू कश्मीर: फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, BSF जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग, वापस भागा
Total View  2369


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को आरएसपुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के भारतीय हिस्से में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। ड्रोन को सीमा पार करते देख जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते पाकिस्तानी ड्रोन को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, "सैनिकों ने आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज सुबह करीब 4.45 बजे एक ड्रोन देखा।"उन्होंने आगे कहा, "सीमा लांघने के बाद ड्रोन पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया।" बीएसएफ अपनी मुस्तैदी के चलते सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम कर रही हैं। 7 मई को भी पाकिस्तान की ओर से भारत की ओर आ रहे एक ड्रोन पर बीएसएफ ने फायरिंग की थी। इस ड्रोन को भी वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9958293
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित