समाचार ब्यूरो
11/05/2022  :  13:26 HH:MM
'असानी' का असर, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश, आज इन तटों से होकर गुजरेगा चक्रवाती तूफान, रहें सावधान!
Total View  2364


भयंकर चक्रवाती तूफान 'असानी' के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है। बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   647473
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित