समाचार ब्यूरो
08/05/2022  :  18:44 HH:MM
जनता की लड़ाई का मजबूत अस्त्र है सोशल मीडिया - आदेश गुप्ता
Total View  1423


दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सातों मोर्चो के सोशल मीडिया के संयोजकों व सह-संयोजको की संगठनात्मक बैठक प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. रोहित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आज जनता की लड़ाई का मजबूत अस्त्र सोशल मीडिया है। इसका उपयोग सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरीको से होता है। पार्टी की नीतियों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने के लिए सोशल मीडिया एक प्रभावी प्लेटफार्म है। इसी प्लेटफार्म से हमें केजरीवाल सरकार के जनविरोधी कार्यों व विफलताओं को जनता के मध्य प्रसारित भी करना है। उन्होंने कहा कि मण्डल स्तर पर संयोजक व सह संयोजक ऐसे कार्यकर्ता बनाये जाए जो सोशल मीडिया में रुचि रखते हो। इसकी व्यूह रचना सुनियोजित ढंग से करनी होगी। सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय ने कहा कि हम सब दायित्ववान कार्यकर्ता है और शोसल मीडिया सैनिकों की पहचान के लिए जमीनी स्तर पर जाकर प्रवास कर उनको चिन्हित करने पर बल दिया। बैठक में पूर्वांचल मोर्चा प्रभारी एस राहुल, युवा मोर्चा संयोजक शिवानी शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रभारी धीरेन्द्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी शादाब तबस्सुम, एस सी मोर्चा प्रभारी गौरव राज मोंगा, आकांक्षा, अभिनव पांडे, सचिन साहू, शिवेन त्रिवेदी, कायम मेहंदी, नीरज गौहर, सुमित रावत, अभिनाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1882898
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित