समाचार ब्यूरो
08/05/2022  :  11:41 HH:MM
LPG सिलेंडर के बढ़े दाम पर राहुल गांधी का BJP पर निशाना, बोले- गरीब-मध्यम वर्ग के लिए सिर्फ कांग्रेस ही करती है शासन
Total View  2372


देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दाम ने मध्यम वर्ग और गरीबों के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पिछले दो साल में घरेलू रसोई गैस की कीमत करीब दोगुनी हो गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी बीजेपी और मोदी सरकार को सांप सूंघ गया है। सरकार वैश्विक परिस्थियों का हवाला देकर इस मुद्दे पर पल्ला झाड़ रही है। वहीं, कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेर रही है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने आकंड़ों के जरिए बीजेपी सरकार गरीब विरोधी बताते हुए उसकी नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांध ने ट्वीट कर कहा, “साल 2014 में कांग्रेस शासन के दौरान एलपीजी की कीमत 410 रुपये थी। उस समय सरकार घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार 827 रुपये की छूट देती थी। वहीं, आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999 रुपये है और इस पर सरकार जीरो छूट दे रही है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9667857
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित