समाचार ब्यूरो
06/05/2022  :  17:40 HH:MM
शिवहर जिले का सपना हुआ साकार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 रघुनाथ झा का कलेक्ट्रेट मैदान में प्रतिमा बनने का कार्य हुआ प्रारंभ
Total View  1422


शिवहर जिले के जनक पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का प्रतिमा बनाने का कार्य शिवहर कलेक्ट्रेट मैदान में बनना हुआ प्रारंभ। गौरतलब हो कि भवन प्रमंडल निर्माण विभाग शिवहर की ओर से प्रतिमा निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया है। जेईई दिव्या ने कार्य को रूप देते हुए बताया है कि 12 फीट रेडियस में प्रतिमा निर्माण को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लगभग 14 लाख रुपए की लागत से संवेदक सुमन कुमारी पति दीपक कुमार के द्वारा 3 महीने के अंदर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का प्रतिमा का स्थापना कर दिया जाएगा। भवन प्रमंडल निर्माण शिवहर के जेईई दिव्या ने बताया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का फुल बॉडी धातु युक्त प्रतिमा का निर्माण कलेक्ट्रेट मैदान में किया जा रहा है। 9 फीट 2 इंच गोलाई रेडियस में चबूतरा बनाया जा रहा है। प्लिंथ के ऊपर 2 फीट पर गोलाई में साढ़े चार फीट रेडियस में चार फीट चबूतरा का निर्माण होगा। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का धातु युक्त फुल बॉडी की प्रतिमा लगाया जायेगा। इस बाबत संवेदक सुमन कुमारी के पति दीपक कुमार ने बताया है कि कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस बाबत शिवहर जिले में खुशी की लहर है। गौरतलब हो कि 9 अगस्त 1939 को जन्मे मुखिया से लेकर सेंट्रल मिनिस्टर तक का सफर तय करने वाले यूपीए सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा बिहार के राजनीति के एक प्रमुख हस्ती थे। सन 1972 से 1998 तक लगातार शिवहर विधायक रहे, तथा 1990 में मुख्यमंत्री के दौर में जनता दल का चुनाव लड़े, उन्हें 27 मत प्राप्त हुआ था। बिहार सरकार के एक दर्जन से अधिक मंत्री पद को सुशोभित करने वाले पंडित स्वर्गीय रघुनाथ झा का मृत्यु 15 जनवरी 2018 को हो गया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके पैतृक निवास स्थान अंबा काला पहुंचकर उनके शोक सभा में शामिल होकर उनके प्रतिमा अनावरण को लेकर घोषणा की थी जिनका आज सपना साकार हो रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4994976
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित