समाचार ब्यूरो
29/04/2022  :  19:47 HH:MM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश रिटर्निंग आफिसर और सहायक प्रदेश रिटर्निंग आफिसर सहित जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई
Total View  1424


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आगामी संगठन चुनाव को लेकर बैठक में दिल्ली के पी.आर.ओ. पूर्व सांसद श्री पोन्नम प्रभाकर, ए.पी.आर.ओ. श्री राजेन्द्र मिश्रा, जिला रिटर्निग आफिसर, जिला अध्यक्ष व जिला कॉआर्डिनेटर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुदित अग्रवाल, कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन श्री अनिल भारद्वाज, बूथ मेनेजमेंट कमेटी के चैयरमेन राजेश गर्ग, लीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेंन एडवोकेट सुनील कुमार, अजय विनायक भी मौजूद थे। चौ0 अनिल कुमार ने बैठक में सर्वप्रथम सदस्यता अभियान से जुड़े एन्रोलरों, ब्लाक अध्यक्षा को डिजीटल सदस्यता अभियान को सक्रियता से सम्पूर्ण करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संगठन चुनाव समय पर कराए जाऐंगे। जिसके लिए सभी जिला अध्यक्षों और कॉआर्डिनेटर निर्देश दिए गए। संगठन चुनावों की तैयारी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के लिए दिल्ली के पी.आर.ओ. और ए.पी.आर.ओ. प्रदेश व जिला कांग्रेस कार्यालयों में उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 13820 पोलिंग बूथ है व प्रदेश कांग्रेस ने 87 प्रतिशत बूथों पर सक्रिय डिजीटल सदस्य अधिक मात्रा बनाऐ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने गांव-गांव तक डिजीटल सदस्यता अभियान चलाया है जिससे युवाओं, महिलाओं को अधिक संख्या में जोड़ा है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में संगठन चुनाव पारदर्शिता से कराए जाऐंगे। चुनाव में प्रत्येक डिजीटल सदस्य की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहला मौका है जब डिजीटल तौर पर सदस्य बनाए गए है। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव में चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं बराबर का मौका दिया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाने के लिए जिला रिटर्निंग आफिसर को जिम्मेदारी दी गई है। पी.आर.ओ. श्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने डिजीटल सदस्यता अभियान को बखूबी चलाया है जिसमें लाखों की संख्या में डिजीटल सदस्य बनाए गए है। उन्होंने बताया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित चुनाव समय पर ही होंगे जिसमें 15 अप्रैल तक डिजीटल रुप से बने सभी सदस्य भाग ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन चुनाव नियमानुसार निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को संगठन चुनाव में प्रत्येक स्तर पर डिजीटल सदस्य मजबूत स्थिति में सक्रिय भूमिका निभाऐंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3792292
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित