27/04/2022  :  17:30 HH:MM
नेचुरल,मैंगो,लीची,ऑरेंज फ्लेवर में नीरा के साथ गुण एवं पेड़ा का होगा उत्पादन
Total View  2406


जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव द्वारा बेलसंड प्रखंड के भंडारी पंचायत में अनमोल जीविका द्वारा बन रहे नीरा उत्पादन समूह नीरा संगठन एवं विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया साथ ही नीरा विक्रय केंद्र का जीविका दीदी द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा तारी व्यवसाय से जुड़े पासी समुदाय के परिवार से मिलकर बात किया गया एवं सभी लोगों से नीरा उत्पादन के लाभ के बारे में बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा खजूर पेड़ से प्राप्त मीठे नीरा का स्वाद लिया गया। एवं वहां उपस्थित अधिकारी से नीरा उत्पादन से लेकर बिक्री तक कैसे कोल्ड स्टोरेज चेन मेंटेन किया जाता है, इसकी जानकारी ली गयी। नेचुरल, मैंगो, लीची, ऑरेंज नीरा फ्लेवर का होगा उत्पादन साथ ही आइसक्रीम, पेड़ा, गुण का भी उत्पादन किया जाएगा। जिला मुख्यालय सहित अनुमंडल मुख्यालय प्रखंड मुख्यालय में स्टाल लगाकर की जाएगी बिक्री। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस व्यवसाय से जुड़े पासी समुदाय के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी साथ ही रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय हेतु जीविका के माध्यम से सभी सुविधाएं दी जाएगी। उक्त कार्यक्रम में उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार, डीपीएम जीविका इंदु शेखर, ओएसडी सौरभ कुमार,पासी समाज के नीरा कापरेटिव अध्यक्ष श्याम चौधरी, के साथ राजू चौधरी, शिवचन्द्र चौधरी एवं जीविका दीदी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6846113
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित