समाचार ब्यूरो
26/04/2022  :  19:38 HH:MM
भारत-नेपाल सीमा संयुक्त समन्वय समिति की बैठक नेपाल के महोत्तरी जिला के बर्दीबास में हुई आयोजित
Total View  2368


मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में शराब एवम अन्य मादक पदार्थो की तस्करी पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाने पर हुई व्यापक चर्चा। सीमा से नेपाल क्षेत्र में कम से कम दो-तीन किलामीटर दूर शराब की दुकान को शिफ्ट करने का किया गया अनुरोध नेपाल में बिकने वाली शराब पर बार कोडिंग करने का भी किया गया अनुरोध ताकि यह पता चल सके कि शराब नेपाल क्षेत्र की किस दुकान से खरीदी गई है। आपसी समन्वय के साथ शराब,मादक पदार्थो, हथियारों एवम मानव तस्करी आदि पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाने पर बनी सहमति। सीतामढ़ी।भारत-नेपाल सीमा संयुक्त समन्वय समिति की बैठक नेपाल के बर्दीबास में आयोजित की गई। बैठक में सीतामढ़ी के जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव,पुलिस अधीक्षक हर-किशोर राय,एसएसबी के 51वी एवम 20वी बटालियन के कमांडेंट,महोत्तरी नेपाल के सीडीओ,एसपी, नेपाल 9वी बटालियन एपीएफ के अधिकारी सहित दोनों पक्षो के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। काफी सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में शराब एवम अन्य मादक पदार्थो की तस्करी पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाने पर हुई व्यापक चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अनुरोध किया कि सीमा से नेपाल क्षेत्र में कम से कम दी-तीन किलोमीटर शराब की दुकान शिफ्ट करें। उन्होंने यह भी अनुरोध किया की नेपाल में बिकने वाली शराब पर बार कोडिंग किया जाय, ताकि यह पता चल सके कि तस्करी की शराब नेपाल क्षेत्र की किस दुकान से खरीदी गई है,और इसकी सूचना नेपाल के स्थानीय प्रशासन को ससमय दी जा सके जिससे सबंधित दुकानदार के विरुद नेपाल प्रशासन द्वारा करवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी ,दोनों देशों की मुद्रा की तस्करी एवम अन्य मादक पदार्थो की तस्करी पर पूरी सख्ती के साथ रोक लगाने एवम एक दूसरे को सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी सहमति बनी। सीमा पर अतिक्रमण एवं सीमा स्तंभों की मरम्मत पर भी चर्चा की गई। तीसरे देशों के नागरिकों को अवैध तरीकों से भारत में प्रवेश नहीं करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई,एवम ऐसी गतिविधियो पर कड़ी नजर रखने पर भी सहमति बनी। इसी क्रम में बिहार के रास्ते भारत में नेपाल से फेक करेंसी के आवागमन पर रोक लगाने पर विशेष रूप से चर्चा की गई साथ ही साथ नेपाल में आगामी चुनाव को लेकर दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया गया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक तीन माह में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। दोनों देश एक दूसरे के अपराधियों की सूची एवं उनसे संबंधित जानकारी को एक दूसरे से साझा करने पर सहमति बनी। बैठक के अंत में दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7504824
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित