समाचार ब्यूरो
26/04/2022  :  19:35 HH:MM
साहित्य अकादेमी का प्रवासी मंच कार्यक्रम दिव्या माथुर ने प्रस्तुत कीं अपनी रचनाएँ
Total View  1425


साहित्य अकादेमी के प्रतिष्ठित कार्यक्रम प्रवासी मंच में आज यूके से पधारी दिव्या माथुर ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। उनकी कहानी ‘2050’ अलका सिन्हा ने अपनी आवाज में प्रस्तुत की। कहानी की विषय-वस्तु अमेरिका में बच्चे पैदा करने के लिए ली जाने वाली अनुमति और उससे जुड़े विभिन्न यांत्रिक मुद्दों से भावनाओं को ठेस पहुँचने जैसे विषय पर आधारित थी। इस काल्पनिक कहानी में दर्शाया गया था कि आने वाले समय में कोई भी राष्ट्र अपने यहाँ बच्चा पैदा करने के लिए विदेशी दंपती का स्वास्थ्य, पैसा, घर और पति-पत्नी की आईक्यू ही सबसे महत्त्वपूर्ण होगी। कहानी का संदेश था कि आने वाले समय में किसी भी राष्ट्र का लक्ष्य होगा कि उनके देश में न कोई गरीब होगा न कोई बीमार और न कोई बेकार। इसके बाद उन्होंने अपने स्वरचित कुछ छोटी कविताएँ और ग़ज़लें प्रस्तुत कीं, जोकि एक स्त्री की मनोदशा पर बहुत संवेदनशील दृष्टि से लिखी गई थीं। ‘मेरी ख़ामोशी’ शीर्षक से अपनी कविता में उन्होंने खामोशी की तुलना गर्भाशय से की, जिसमें की एक झूठ पल रहा है। ‘दायरे’ कविता में उन्होंने एक स्त्री के यथास्थितिवादी जीवन का रूपक उस जानवर में प्रस्तुत किया जो बलवान होते हुए भी खास दायरे में चक्कर लगाता रहता है। उनके रचना-पाठ के बाद उपस्थित श्रोताओं अनिल जोशी, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी, अलका सिन्हा, नारायण कुमार, विज्ञान व्रत, रमा पांडेय, रेखा सेठी, साधना अग्रवाल, नरेश शांडिल्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ओम निश्चल, बी.एल. गौड़,, जितेंद्र सोनी, बलराम अग्रवाल आदि अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार उपस्थित थे। कार्यक्रम के आरंभ में साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने दिव्या माथुर जी का स्वागत साहित्य अकादेमी की पुस्तकें भेंट करके किया। कार्यक्रम का संचालन साहित्य अकादेमी के संपादक (हिंदी) अनुपम तिवारी ने किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6644386
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित