समाचार ब्यूरो
26/04/2022  :  16:50 HH:MM
पूर्वी दिल्ली नगर निगम आफिस में महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल से अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती पारुल गुप्ता ने अपने सभी सहयोगियों मयूर विहार फेज 1 की पॉकेट 1 और 2 की महिला सदस्यों के साथ मुलाकात की
Total View  1425


अनन्या फाउंडेशन की अध्यक्षा पारुल गुप्ता ने महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।इस बैठक में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर महापौर के साथ चर्चा हुई। पॉकेट 1और 2 की विभिन्न समस्याओं को भी महापौर ने गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। पारुल गुप्ता ने महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल से महिलाओं को विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक आयोजनों के लिए एक सांस्कृतिक केंद्र उपलब्ध कराने की गुजारिश की। महापौर ने मयूर विहार इलाके में जल्दी ही एक सांस्कृतिक केंद्र की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया । इस बैठक में मयूर विहार जिला के महामंत्री श्री सुनील गुप्ता भी शामिल हुए जो समय समय पर क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहते हैं। अनन्या फाउंडेशन , अध्यक्षा पारूल गुप्ता की पहल पर सतत विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक करता रहा है।यह फाउंडेशन निरंतर सांस्कृतिक व सेवा गतिविधियों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को आमजन को अवगत कराने मे उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। महापौर द्वारा अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में से समय देने के लिए अनन्या फाउंडेशन की तरफ से आभार प्रकट किया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7366902
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित