समाचार ब्यूरो
23/04/2022  :  17:47 HH:MM
महानायक वीर कुवंर सिंह की जयंती के अवसर पर नगरपालिका स्कूल के प्रांगण में विजयोत्सव दिवस मनाया गया
Total View  2386


सीतामढ़ी 1857 क्रांति के महानायक वीर कुवंर सिंह की जयंती के अवसर पर नगरपालिका स्कूल के प्रांगण में विजयोत्सव दिवस के रूप में मनायी गई ।बच्चों और शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें सम्मान पूर्वक श्रद्धांजलि दी ।इस अवसर पर शिक्षक नित्यानंद सिंह ने कहा कि एक बिहारी होने के नाते हमें अपने पूर्वजों द्वारा किये गये कार्यो पर गर्व की अनुभूति होती है जब वीर कुंवर की चर्चा लबों पर और कृतित्व की शोर जेहन में होती है ।उनके अंदाज और जोश में एक शिक्षा निहित है कि कोई व्यक्ति उम्र से भले ही बुढा हो जाये अगर सोंच जवानी वाली हो तो कुछ भी फतेह किया जा सकता है ।यह बात हमारे महानायक पर सोलह आने सही साबित होती है ।इस अवसर पर शिक्षका पुष्पा कुमारी,बीणा कुमारी, अलका कुमारी, सुनयना,पूनम कुमारी, अंजू रानी, अंजूमन बानो, शोभा कुमारी, किरण कुमारी, रेखा जैन, कुमारी रत्ना, अन्दलीब जहाँ, जैनब,शुभम कुमार,लालबाबू कामत सहीत प्रशिक्षु शिक्षक व सैकडों बच्चे उपस्थित थे ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4415731
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित