समाचार ब्यूरो
22/04/2022  :  19:43 HH:MM
कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल
Total View  1426


प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में आज कड़कड़डूमा कोर्ट के सैकड़ों वकीलों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्री हर्ष मल्होत्रा ने सभी को पार्टी में पटका पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग भाजपा में शामिल हो रहा है, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी और भाजपा निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक श्री के के त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री श्रीमती अर्चना कंसल, श्री नितिन जैन एवं श्री मनोज कंसल उपस्थित थे। श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के लिए देश पहले और पार्टी बाद में वाली सोच के कारण आज भाजपा में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं उनके कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश विकास कर रहा है, वह सराहनीय है। सेवा ही संगठन से प्रभावित होकर भाजपा परिवार दिन प्रतिदिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूत होती जा रही है। पार्टी में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं में प्रमुख रुप से श्री महेश कुमार, श्री संगपाल गौतम, श्री आर के तोमर, श्री शिव कुमार त्यागी, श्रीमती रेश्मा, श्रीमती पायल गुप्ता, श्री श्याम सुंदर एवं श्री उपकार सिंह का नाम प्रमुख है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6846419
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित