समाचार ब्यूरो
18/04/2022  :  17:00 HH:MM
साहित्य अकादेमी में स्वच्छता पखवाड़ा 18 से 29 अप्रैल तक
Total View  2373

20 अप्रैल को पर्यावरण और साहित्य विषय पर होगा परिसंवाद
साहित्य अकादेमी में 18 से 29 अप्रैल के बीच स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज स्वच्छता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। साहित्य अकादेमी के सभी कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि वे पूरे वर्ष में स्वच्छता के लिए 100 घंटे देने का स्वयं प्रयास करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। शपथ ग्रहण से पहले साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता मानसिक एवं शारीरिक उन्नति के लिए बेहद आवश्यक है। अतः हमें इसे पूरी ईमानदारी से अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने पखवाड़े के दौरान के मुख्य दिल्ली कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी। पखवाड़े के दौरान साहित्य अकादेमी के दिल्ली कार्यालय सहित अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों मुंबई, कोलकाता, बेंग्लुरु एवं चेन्नै कार्यालयों में भी स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे, जिनमें परिसंवाद, कार्यालय एवं परिसर की सफाई एवं वृक्षारोपण शामिल हैं। दिल्ली कार्यालय में 20 अप्रैल को सायं 4.00 बजे पर्यावरण और साहित्य विषय पर एक परिसंवाद का आयोजन किया गया है, जिसके मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक विंदेश्वर पाठक होंगे तथा प्रख्यात पत्रकार राहुल देव एवं साहित्यकार बी.एल. गौड़, नारायण सिंह, राकेश पांडेय एवं अलका सिन्हा अपने-अपने विचार व्यक्त करेंगे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2619526
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित