समाचार ब्यूरो
15/04/2022  :  17:26 HH:MM
उड़ान भीओ ने मनाया पोषण पखवाड़ा
Total View  1426

पोषण के साथ चमकी बुखार के लिए उड़ान ने चलाया जागरूकता
सोनबरसा प्रखंड परियोजना क्रियान्वन ईकाइ, सोनबरसा के मधेसरा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में पारिवारिक आहार विविधता अभियान चलाया गया। जीविका पोषण पखवाड़ा के तहत लक्ष्मीपुर में उड़ान भीओ द्वारा पोषण पखवाड़ा मनाया। जीविका दीदी रेखा रानी एवं रीना देवी ने बच्चों के आहार को पोषित और बेहतर बनाने की जानकारी दी। गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जीवन के प्रथम दो वर्ष बच्चे यदि पोषित एवं स्वस्थ्य रहेगा तो उसका भविष्य मजबूत एवं बेहतर होगा। बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण की आवश्यकता है। चावल या रोटी, दाल, तेल या घी, पीले नारंगी रंग की सब्जियां व फल, हरी पतेदार सब्जी, दूध या दही जिसमें कम से कम चार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से हमारा परिवार पोषित और स्वस्थ्य रहेगा। दीदीयों ने खाने से पहले हाथ साबुन से जरूर धोंए। वहीं मौके पर मौजूद महिलाओं को चमकी बुखार के बारे में बताया गया। यह 0 से 15 वर्ष के बच्चों को प्रभावित करता है। बच्चों को रात में अनिवार्य रूप से खिलायें, भुखे पेट सोने नही दें। ओआरएस का घोल, नींबू पानी, चीनी पानी का घोल अवश्य दें। बच्चों को दिन में दो बार स्नान करायें। मौके पर सीसी धीरज कुमार, एमआरपी रेखा रानी, सीएम रीना देवी, भीआरपी ललिता देवी, वीके आशा देवी, पुनीता देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, पंचम कुमारी, सावित्री देवी, सुनीता देवी, किरण देवी सहित अन्य मौजूद थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7137381
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित