12/04/2022  :  19:35 HH:MM
पंजाबी दर्पण कार्यक्रम पुनः शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद: हरमीत सिंह कालका, जगदीप सिंह काहलों
Total View  2407


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. हरमीत सिंह कालका व महासचिव स. जगदीप सिंह काहलों ने दूरदर्शन पर गत चार वर्षों से बंद पंजाबी कार्यक्रम ‘पंजाबी दर्पण’ आगामी 13 अप्रैल से पुनः शुरू करने पर श्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया है तथा उन्हें धन्यवाद दिया है। स. हरमीत सिंह कालका और स. जगदीप सिंह कहलों ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सभी पंजाबियों की लंबे समय से मांग थी कि पंजाबी दर्पण कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाए। इस कार्यक्रम ने पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा इसके शुरू होने से समूचे पंजाबियों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पंजाबी भाषा व पंजाबियों की भलाई के लिए तत्काल कदम उठाने में विश्वास रखती है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स. मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में बुद्धिजीवियों का प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मिला था जिसमें प्रतिनिधियों द्वारा यह मामला उनके संज्ञान में लाया गया था जिसके चलते अब यह फैसला लिया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9429355
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित