समाचार ब्यूरो
11/04/2022  :  19:33 HH:MM
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग
Total View  1422


आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के एक दल ने अखिल भारतीय कांग्रेस मे चल रही मेंबरशिप व डिजिटल मेंबरशिप के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंदर सिंह लवली जी से मुलाकात की और दिल्ली कांग्रेस की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि दिल्ली कांग्रेस में सब ठीक नही चल रहा है,वर्तमान नेतृत्व दिल्ली कांग्रेस को संभाल नही पा रहे है, कार्यकर्ता पूरी मेहनत से संगठन को मजबूत करने के लिये संघर्ष कर रहा है, उसकी अनदेखी की जा रही है, प्रदेश कांग्रेस की उपेक्षा के कारण पार्टी छोडकर जो लोग दूसरे दलों में जा रहे, उनकी कोई सुध नही ले रहा है | इस समय मेंबरशिप चल रही है और संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जा रही है जो पूरी तरह गलत है, इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष है, उन्होंने दिल्ली कांग्रेस मे नेतृत्व परिवर्तन की मांग की और कहा कि इस विषय पर कांग्रेस के दो पूर्व जिलाध्यक्षों ने श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी से पहले ही पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा हुआ है | दल में पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, aicc पूर्व सचिव नसीब सिंह,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस महासचिव नीतू वर्मा, पूर्व चेयरमैन(टूरिज्म) रमेश सब्बरवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष हरी किशन जिन्दल, मोहम्मद उस्मान, लक्ष्मण रावत, पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, , पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद, इन्द्रजीत, पूर्व मेयर सतवीर सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर परवीन राणा, पूर्व पार्षद सतेंद्र शर्मा, राजीव वर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ और अन्य साथी मौजूद थे, इसके बाद सब नेता पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व उत्तराखंड के प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी से भी मिले व दिल्ली के विषय में बात की।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1957546
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित