समाचार ब्यूरो
07/04/2022  :  13:04 HH:MM
भुखमरी के दलदल में फंसे श्रीलंका के अब कैसे हैं हालात?
Total View  2370


श्रीलंका के मौजूदा हालात से पूरी दुनिया चिंतित है। श्रीलंका में लोगों को खाने पीने की चीजें ठीक से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। श्रीलंका भुखमरी के दलदल में बुरी तरह फंस चुका है। लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत समेत कुछ देशों से श्रीलंका को मदद तो मिल रही है, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही हैं। वहां के मौजूदा हालात पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने प्रतिक्रिया दी है। सनथ जयसूर्या ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग इस स्थिति से गुज़र रहे हैं। वे इस तरह जीवित नहीं रह सकते और विरोध करना शुरू कर दिया है। गैस की किल्लत है और घंटों बिजली की आपूर्ति नहीं है। लोगों ने अब श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। वे सरकार को दिखा रहे हैं कि वे पीड़ित हैं। यदि संबंधित लोग इसे ठीक से संबोधित नहीं करते हैं, तो यह एक आपदा में बदल जाएगा। फिलहाल इसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार की होगी।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3077603
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित