समाचार ब्यूरो
05/04/2022  :  19:21 HH:MM
शिरोमणी कमेटी द्वारा गुरु साहिबान के शस्त्र और अन्य वस्तुएं दिल्ली की संगतों के दर्शनों के लिए न भेजना निंदनीय
Total View  1420


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गुरु साहिबान के शस्त्र और अन्य निशानियां दिल्ली की संगतों के दर्शनों के लिए न भेजने पर कड़ी निंदा व्यक्त की है और ऐलान किया है कि वह इस मामले को जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के समक्ष उठाऐंगे। आज यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस और गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित किये जा रहे प्रोग्रामों के लिए गुरु साहिब के शस्त्र और निशानियां बस में दिल्ली भेजने का निवेदन शिरोमणी कमेटी को किया था ताकि दिल्ली की संगत दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि दो साल पहले भी दिल्ली की संगतों को गुरु साहिबान की इन निशानियों के दर्शन करवाए गए थे परन्तु हैरानी वाली बात है कि इस बार शिरोमणी कमेटी ने यह निशानियां भेजने से इनकार कर दिया है। सरदार कालका ने बताया कि उन्हें शिरोमणी कमेटी से एक पत्र प्राप्त हुआ है जिस में 2018 के प्रस्ताव का जिक्र करके निशानीयां भेजने से इनकार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी कमेटी पर काबिज पक्ष को लगता है कि हर चीज पर उसका कब्जा है जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पता नहीं कौन से हुक्मों के मद्देनजर शिरोमणी कमेटी ने यह प्रस्ताव पाया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी कमेटी का इनकार दिल्ली की संगतों को गुरु साहिब की निशानियों से दूर रखने की साजिश है। इसलिए हम यह मामला जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी के संज्ञान में लाएंगे और उनसे मांग करेंगे कि इसका नोटिस लेकर शिरोमणी कमेटी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस मौके उनके साथ उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना, सीनियर मैंबर विक्रम सिंह रोहनी, जसप्रीत सिंह विक्की मान और गगनदीप सिंह बिंद्रा भी मौजूद थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5432054
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित